Deoria News: कांग्रेस की जनसभा सात को अहिरौली लाला में
देवरिया, अक्टूबर 7 -- Deoria News: नवलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। संत रविदास के विचारों को लेकर कांग्रेस की जनसभा सात अक्टूबर को तहसील क्षेत्र के अहिरौली लाला ग्रामसभा में आयोजित होगी। दोपहर दो बजे से अम्बेडकर प्रतिमा के समीप होने वाली जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन करेंगे।उक्त सूचना कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष शिवशंकर गौतम ने दी। उन्होंने कहा कि जनसभा में संत रविदास के विचारों और उनके सामाजिक संदेश पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। यह भी पढ़ें- नागरिकता अधिकार रैली कल चलकरी में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.