देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। मां दुर्गा की पूजा व मेला कर लौट रहे तरकुलवा थाना क्षेत्र के चार युवकों की सोमवार की रात कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में जान चली गई। युवकों के मौत की सूचना मिलते ही आधी रात को दो गांवों में चीत्कार मच गया। परिजनों को रोता देख वहां मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें भर आई। नम आंखों से लोगों ने अपने चारो नौजवानों को अंतिम विदाई दी। मठिया रत्ती के रहने वाले ग्राम प्रधान शकुंतल प्रसाद के बेटे नीतीश कुमार, छट्ठू प्रसाद के बेटे रीतेश, गढ़रामपुर के रहने वाले संजीव व अंकुर के साथ ही अन्य दोस्त मेला करने के लिए कुशीनगर के कसया क्षेत्र में कार से गए थे। लौटते समय सड़क हादसे में शिकार हो गए और नीतीश, रीतेश, संजीव व अंकुर की मौत हो गई। आधी रात को चार युवकों की मौत की सूचना...