देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भाजपा की ओर से भागलपुर चौराहे पर शुक्रवार की शाम भारत की नमो गाथा विषयक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के कार्यकाल में देश में हुए बदलाव और विकास कार्यों को कलाकारों ने प्रस्तुत किया। बरेली से आई विशेष कलाकारों की टीम ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कलाकारों ने स्वच्छ भारत, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया और राम मंदिर जैसे विषयों पर प्रस्तुति दी। नाटक का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों में भारत की बदली तस्वीर को जन-जन तक पहुंचाना है। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाली टीम में आकांक्षा, ताबिला, आशीष, कृष्णा, पारस, नीलकमल, इमदाद, विष्णु, रामगोपाल, विपिन, रामगंगवार शामिल रहे। इस दौरान भाजपा के शेषनाथ ...