देवरिया, अक्टूबर 6 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, भू-राजस्व, विविध देयों की वसूली, राजस्व वादों, ऑडिट रिपोर्ट, रिट याचिका, सीएम डैसबोर्ड, चकबन्दी सहित राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न कार्य बिन्दुओं की गहन समीक्षा की। समीक्षा बैठक में 11 अधिकारियों पर गाज गिरी है।

समीक्षा बैठक का मुख्य बिंदु समीक्षा के दौरान डीएम ने आईजीआरएस में शिथिलता पाए जाने पर चार अधिशासी अधिकारियों भटनी, हेतिमपुर, पथरदेवा एवं नगर पालिका परिषद बरहज को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा अधिशासी अधिकारी लार एवं अधिशासी अभियंता, विद्युत बरहज तथा अधिशासी अधिकारी लार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। वहीं अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण को कार्य परियोजना के लिए भूमि उपलब्धता में रुचि नहीं लेने...