देवरिया, अक्टूबर 11 -- Deoria News: रुद्रपुर। हिन्दुस्तान संवाद एकौना थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव के बारी टोला में शनिवार को करंट की चपेट में आने एक गाय की दर्दनाक मौत की मौत हो गई। गाय करीब एक लाख की थी। गौ पालक अपनी आंखों के सामने गाय को तड़पते देख फफकने लगा। एकौना थाना क्षेत्र डढ़िया गांव के बारी टोला के रहने वाले राम अनुज यादव पुत्र स्व.नन्दलाल यादव खेत किसानी के साथ ही गौ पालन करते हैं। शनिवार को उनके पशु खेत में चरने के लिए गए थे। सायं खेत से लौटते समय उनकी एक गाय गांव के करीब आई। इसी बीच ट्रांसफार्मर के पास वह बिजली की चपेट में आ गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: खेत में हादसे को दावत दे रहा हाई टेंशन विद्युत तार जिससे मौके पर ही तड़प तड़प कर उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...