Deoria News: करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार थाना क्षेत्र के कुकुरघाटी ग्राम पंचायत के नंदपुर टोला में मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुकुरघाटी के राजाराम रजक मंगलवार सुबह गांव के विश्वम्भरपुर टोला में खेत की तरफ गए थे। वहां एक व्यक्ति अपने निजी मोटर से खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान राजाराम मोटर के पास हाथ धोने गए, तभी वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजाराम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की पत्नी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.