Deoria News: कपड़े की दुकान से लैपटाप व नगदी चोरी, सीसी कैमरे में कैद
देवरिया, सितम्बर 7 -- Deoria News: भरथुआ(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सलेमपुर उपनगर के गांधी चौक के समीप शनिवार की रात एक चोर ने कपड़े की दुकान में घुसकर लैपटाप, मोबाइल व छह हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के सहारे चोर तक पहुंचने में जुटी हुई है।सलेमपुर उपनगर के वार्ड नंबर छह रेलवे मॉल गोदाम के समीप मेराज अब्दुल्लाह की फुटकर लेडीज सूट व साड़ी की दुकान है। दुकान का संचालन मैनेजर आशिक अली करते हैं। शनिवार की रात दुकान का एक कर्मचारी अंदर सो रहा था, जबकि दूसरा कर्मचारी बाहर सोया था। लगभग दो बजे रात को एक युवक दुकान में प्रवेश कर गया और लैपटाप, काउंटर में रखा छह हजार रुपये नकद, मैनेजर के पास रखा मोबाइल भी चुरा लिया और 15 मिनट में ही फरार हो गया। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। इसकी जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.