Deoria News: कजरी गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं की लुटी वाहवाही
देवरिया, अगस्त 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भोजपुरी बिहान जनजागर्ति न्यास-मंच के तत्वावधान में नागरी प्रचारिणी सभा के तुलसी सभागार में रविवार को कजरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गायकों ने विभिन्न विधाओं की कजरी प्रस्तुत की, जिसका श्रोताओं ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। मदन राय को भोजपुरी विभूति सम्मान, लोक गायक विजेंद्र सिंह एवं ढालक वादक ओमप्रकाश को लोक श्री सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम की सराहना मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने जन जागृति न्यास-मंच को कजरी की प्रस्तुति के लिए सराहना की। कहा कि इससे लोक संस्कृति पुनर्जीवित होगी और गायकों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने इस तरह का आयोजन भविष्य में भी करने की सलाह दी, ताकि उपेक्षित कलाकारों को बेहतर मंच मिल सके। विशिष्ट अतिथि रामपुर कारखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.