देवरिया, सितम्बर 12 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने गौरी बाजार विकास खंड के चार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंपोजिट विद्यालय पोखारभिंडा में विद्यालय की रंगाई पुताई नहीं होने पर रंगाई-पुताई का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा में बच्चों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान बीएसए डॉ. मौर्य ने सभी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, डिजिटल उपस्थिति और स्वच्छता को निरंतर बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय भटौली बुजुर्ग, उच्च प्राथमिक विद्यालय काला, प्राथमिक विद्यालय बेलही व कंपोजिट विद्यालय पोखारभिंडा का निरीक्षण किया। विद्यालय में शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति...