Deoria News: कंपोजिट विद्यालय चुरिया व मानिकपुर का हुआ सुरक्षा ऑडिट
देवरिया, अक्टूबर 31 -- Deoria News: मेहरौनाघाट(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सुरक्षा आपदा प्रबंधन की तीन सदस्यों की संयुक्त टीम ने गुरुवार को लार क्षेत्र के दो कंपोजिट विद्यालयों का सुरक्षा ऑडिट किया। इसमें कंपोजिट विद्यालय चुरिया और मानिकपुर शामिल हैं। सुरक्षा ऑडिट टीम के सदस्य सिविल एक्सपर्ट योगेंद्र प्रजापति और फायर एक्सपर्ट माया जायसवाल के साथ डिजास्टर एक्सपर्ट की एक संयुक्त टीम गुरुवार सुबह कंपोजिट विद्यालय चुरिया पहुंची। जहां ऑडिट के दौरान ब्लॉक क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के सापेक्ष सबसे अधिक छात्र छात्राओं की संख्या मिली। वहीं विद्यालय में बने विज्ञान कक्ष का भी जायजा लिया।कंपोजिट विद्यालय चुरिया में आपदा से सम्बन्धित प्रमुख व्यवस्थाएं उपलब्ध थीं। गुरुवार को ही दूसरे शिफ्ट में कंपोजिट विद्यालय मानिकपुर का सुरक्षा ऑडिट हुआ। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.