देवरिया, अगस्त 11 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय में पिछले तीन दिनों से बिजली गुल है। भीषण गर्मी में छोटे-छोटे छात्रों को बिना पंखे के कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। गर्मी से परेशान बच्चे बार-बार कक्षाओं से बाहर निकलते रहे।कई छात्र कॉपी के सहारे हवा करते हुए किसी तरह पढ़ाई करते नजर आए। शुक्रवार को एक पोल से तार हिल जाने के कारण विद्यालय की बिजली चली गई थी। शनिवार को इसकी सूचना बिजली निगम को दी गई, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। यह भी पढ़ें- Deoria News: 38 साल पुराने जर्जर तारों के सहारे आपूर्ति, मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...