देवरिया, अगस्त 22 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। ओवरलोड के चलते आए दिन फ्यूज उड़ने से उपभोक्ता त्रस्त हैं। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में विद्युत आपूर्ति के लिए लगभग 10 विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत बढ़ने का खामियाजा उपभोक्ताओं को ही भुगतना पड़ रहा है। देर रात देवरिया कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना थाने के समीप लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया।इसके चलते अंबेडकर वार्ड, बड़ी बाजार, नोनिया टोली वार्ड समेत थाने की आपूर्ति बाधित हो गई। रात में ही बहरामपुर मोड पर लगे ट्रांसफार्मर का भी फ्यूज उड़ गया। इससे शिव मंदिर, ठाकुर रामेश्वर और नोनिया टोली वार्ड का आधा हिस्सा अंधेरे में डूब गया। शुक्रवार की तड़के पचखेड़ा मोड पर लगे ट्रांसफार्मर का भी फ्यूज उड़ा इसके चलते मस्जिद और ठाकुर मंदिर वार्ड ...