देवरिया, जुलाई 7 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर स्थित ओवरब्रिज पर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बीच पुल पर एक ट्रक अचानक खराब होकर खड़ा हो गया। इससे देवरिया और लार की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई।करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस करीब एक बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने खराब पड़े ट्रक को सड़क से किनारे हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका और लोगों को जाम से राहत मिली। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विक्रमशिला पुल पर कार खराब होने से लगा जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...