देवरिया, अगस्त 28 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान टीम। उपनगर के ओवरब्रिज पर गुरुवार को चढ़ाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर दो ट्रकों के एक्सल अचानक टूट गए। इससे ओवरब्रिज के एक लेन में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सोहनाग मोड़ से लेकर हरैया तिराहे तक भीषण जाम लग गया। राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।उपनगर स्थित ओवरब्रिज पर बैरिकेडिंग और बीच में लगे डिवाइडर के कारण भारी वाहनों का मोशन प्रभावित हो रहा है। ट्रक चालकों का कहना है कि सोहनाग मोड़ की ओर से ओवरब्रिज पर चढ़ते समय बीच में लगे डिवाइडर के कारण ट्रक की रफ्तार अचानक कम हो जाती है और भारी लोड होने के कारण चढ़ाई पर ट्रक को गति देने में एक्सल पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे उसके टूटने की आशंका बढ़ जाती है। गुरुवार सुबह ओवरब्रिज पर चढ़ाई के समय दो अलग-अलग स्थानों पर द...