देवरिया, अक्टूबर 13 -- Deoria News: बरहज (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। ओमान के सोहर बंदरगाह के पास 11 अक्तूबर को तेल टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के बाद देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के बड़का गांव का एक युवक लापता हो गया है। दो दिनों बाद भी उसका पता न चलने से परिवार के लोग चिंतित है। साथ ही युवक के सकुशल वापसी के लिए पूजा-पाठ कर रहा हैं। हमले के समय जहाज पर 11 भारतीय सवार थे, जिनमें से नौ को सुरक्षित बचा लिया गया है। क्षेत्र के बड़कागांव निवासी वीर बहादुर यादव (26 वर्ष) पुत्र स्व. रामसमुझ यादव मर्चेंट नेवी में कार्य कर रहे है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए तीन माह पहले वह ड्यूटी पर गए थे। हर दिन उनसे परिवार के लोग बातचीत भी करते थे। दो दिन पहले ड्रोन से हमला हुआ और वह उसी दिन से लापता हैं। इसकी सूचना के बाद से ही परिवार के लोग परेशान ...