Deoria News: ओपीडी से दवा काउंटर तक जाने में महिलाओं को छूट जाते हैं पसीने
देवरिया, सितम्बर 19 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में आने वाली महिलाओं को दवा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दवा वितरण काउंटर तक जाने में गर्भवती सहित अन्य महिला मरीजों के पसीने छूट जाते हैं। यहां काउंटर न होने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। धूप और उमस भरी गर्मी में देर तक खड़ा रहने से उन्हें दिक्कत होती है। यहां अलग काउंटर होने से महिलाओं को दवा लेने में जहां आसानी होती, वहीं भीड़ भी बंट जाती, जिससे मरीजों को सहूलित होगी। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में महिला अस्पताल स्थित है। यहां इलाज, जांच सहित अन्य सुविधाएं हैं। शहर से लेकर ग्रामीणांचल व बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों से हर रोज करीब ढाई से तीन सौ से अधिक लोग आते हैं। इसमें स्त्री रोग व गर्भवती शामिल होती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.