Deoria News: ऑपरेशन क्लीन के तहत 1477 लीटर अवैध शराब नष्ट
देवरिया, अक्टूबर 27 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत सोमवार को भाटपाररानी पुलिस ने 115 अभियोगों से संबंधित 1477 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया।यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई। विनष्ट की गई शराब में 900 लीटर अंग्रेजी शराब, 334 लीटर देशी शराब और 243 लीटर अवैध कच्ची शराब शामिल है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश के क्रम में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शराब को नष्ट कराया। पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत विभिन्न अभियोगों से संबंधित थानों में लंबित मालों के नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई चल रही है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: 243 मुकदमों में पकड़ी गई 3117 लीटर अवैध शराब नष्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.