Deoria News: ऑटो की टक्कर से घायल पूर्व प्रधान की मौत
देवरिया, जुलाई 9 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से घायल बिशुनपुरा गांव के पूर्व प्रधान की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बुधवार को मौत हो गई। हादसा मंगलवार की देर शाम सलेमपुर उपनगर के हरैया मोड़ के समीप हुआ था। पूर्व प्रधान के मौत खबर से परिवार में मातम छा गया।कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान मोती लाल प्रसाद (48) पुत्र स्व. केवल प्रसाद मंगलवार की शाम किसी कार्य से सलेमपुर बाजार आए थे। काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह हरैया मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि नवलपुर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद रिक्रूट आरक्षियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें ई-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.