Deoria News: एससी-एसटी एक्ट में छह पर केस दर्ज
देवरिया, अगस्त 24 -- Deoria News: भरथुआ, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सोनहुला गांव में बुजुर्ग महिला से मारपीट और जातिसूचक गाली देने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।सोनहुला निवासी अमरजीत पुत्र स्व. किशोर प्रसाद ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 12 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे उसकी वृद्ध मां ज्ञान्ती देवी गांव में बकरी चरा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उमेश पुत्र हरिनन्दन, अमित पुत्र उमेश, उषा देवी पत्नी उमेश, दुर्गावती देवी पत्नी दिनेश, मधु पुत्री दिनेश और निधि पुत्री उमेश ने मां को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। आरोप है कि कुदाल से हमला करने पर महिला के पैर, कमर और पीठ में चोट आई तथा पैर कट गया। आरोपी पक्ष ने पुनः मारपीट करने की धमकी भी दी गई है। पीड़ित पक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.