Deoria News: एसपी ने किया बरियारपुर थाने का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
देवरिया, जुलाई 10 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। एसपी अभिजीत आर शंकर ने गुरुवार को बरियारपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ खामियां मिली तो उसमें सुधार लाने का उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं का गुणवत्ता के साथ निस्तारण किए जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।दोपहर बाद एसपी थाने पर पहुंचे, उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, अभिलेखों के रख-रखाव, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यों एवं साफ-सफाई व्यवस्था की गहनता से जांच की। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.