देवरिया, अगस्त 22 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बलिया जनपद से आई एसआरएम टीम ने सीएमओ के साथ शुक्रवार को नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलीराज, खामपार व सब सेंटर अगस्तपार का निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अभिलेखों और कार्डों की भी जांच की। टीम ने इमरजेंसी वार्ड और बीपीएमयू समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और रिकॉर्ड की स्थिति को भी परखा।सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के साथ टीम खामपार में डॉ. राहुल कुमार, डॉ. संतोष कुमार व मझौलीराज में डॉ. श्रीकांत वर्मा और नितेश मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बीआरडी से लेकर पीएचसी तक टीमों ने जाना स्वास्थ्य का हाल टीम ने अस्पताल में साफ-सफाई, ...