Deoria News: एडीओ कर रहे हैं सफाई कर्मियों का तबादला!
देवरिया, अक्टूबर 6 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। एडीओ पंचायत ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों का तबादला। रामपुर कारखाना में डीपीआरओ की जगह एडीओ ने महिला सफाई कर्मी का तबादला किया है। उसे ग्राम पंचायत बीबीचक से सिरसिया नंबर एक में स्थानांतरण किया गया है। वहीं भटनी और सदर में भी एडीओ पंचायत द्वारा सफाई कर्मियों का तबादला किया गया है। पंचायत विभाग में सफाई कर्मियों की तैनाती व संबद्धता को लेकर मनमानी थम नहीं रही है। सीडीओ के निर्देश के बाद भी विभिन्न जगहों पर संबंद्ध किये गये सफाई कर्मियों की संबद्धता को समाप्त कर मूल तैनाती स्थल पर नहीं भेजा गया है। वहीं कुछ ब्लाकों के एडीओ पंचायत ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों का खुद ही दूसरे जगह पर तबादला कर दे रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी की जगह एडीओ पंचायत की सफाई कर्मियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.