देवरिया, अक्टूबर 27 -- Deoria News: देवरिया। सदर तहसील में जनगणना के द्वितीय चरण के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण सोमवार शुरू हो गया। कुल 13 बैचों में 650 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए बीआरसी केंद्रों और ब्लॉक सदर में प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं।प्रशिक्षण के सुचारु संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रकाश राठौर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनिमेष वर्मा द्वारा प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण कार्य की स्थिति का अवलोकन किया। तहसील सदर के सभी 13 बैचों में प्रशिक्षण सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में बीआरसी रामपुर कारखाना में भी प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जनगणना-2027 : प्रशिक्षण केंद्रों का किया निरीक्षण यह भ...