देवरिया, नवम्बर 11 -- Deoria News: बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बरियारपुर के सिंगहा टोला और कैलाश टोला में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।सिंगहा टोला निवासी लालबहादुर चौहान के परिवार के लोग पुराने मकान को छोड़कर कुछ दूरी पर बने दूसरे मकान में चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोर देर रात पुराने मकान का मुख्य ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरों के दरवाजों के ताले तोड़कर घर में रखे करीब 80 हजार रुपये नकद, सोने का हार, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बर्तन का सेट और अन्य कीमती सामान समेट ले गए। बताया गया कि नकदी मकान की सेंटरिंग कराने और छठ पर्व पर कोसी भरने के कार्यक्रम के लिए रखी गई थी।चोरी की जानकारी होने पर परिजन पुराने मकान पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके ह...