देवरिया, अक्टूबर 2 -- Deoria News: महदहां(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया वार्ड नंबर पांच में बुधवार देर शाम दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के घर में घुस गए और ईंट-पत्थर चलाए। मारपीट में कुछ लोगों को चोटें भी आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस कुछ लोगों को थाने भी ले गई।गुरुवार सुबह पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर और चोटों की जानकारी के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। हरैया वार्ड नंबर पांच निवासी पुनीता देवी पत्नी जय प्रकाश विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने धीरज विश्वकर्मा, उनकी पत्नी, बृज किशोर, विशाल, किशन और बिट्टू के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है।वहीं दूसरे पक्...