Deoria News: एक करोड़ से संवरेगा सोनहुला रामनगर का प्राचीन मंदिर
देवरिया, अक्टूबर 9 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रस्ताव पर शासन ने सोनहुला रामनगर स्थित प्राचीन मंदिरों के सुंदरीकरण के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके लिए एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। मंदिर परिसर का कायाकल्प होने की जानकारी से ग्रामीणों में खुशी है।विकासखंड तरकुलवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोनहुला रामनगर में छोटी गंडक नदी के किनारे प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर और बजरंगबली मंदिर स्थित है। यहां क्षेत्र के दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है। नदी किनारे कई गांवों के लोगों का अंतिम संस्कार भी होता है। शिवरात्रि और छठ पर्व पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है, यहां मेले जैसा माहौल रहता है। मंदिर के सुंदरीकरण और कायाकल्प के लिए ग्राम प्रशासक ओंका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.