देवरिया, जुलाई 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के भिंगारी बाजार निवासी त्रिभुवन शाही ने विद्युत कनेक्शन के लिए विभाग द्वारा अपलोड स्टीमेट की धनराशि जमा करने के बाद भी कनेक्शन देने के लिए पुनः डेढ़ लाख की डिमांड की जा रही है। इसकी शिकायत उन्होंने ऊर्जा मंत्री से की है। पत्रक में उन्होंने कहा है कि भिंगारी बाजार स्थित मेरे मकान में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा संचालित है।बैंक शाखा द्वारा 14 अप्रैल को झटपट पोर्टल के माध्यम से शाखा में 20 किलोवाट विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन किया था। विभाग द्वारा सर्वे के बाद स्टीमेट के आधार पर 2 मई को कनेक्शन के लिए 51,358 रुपए बैंक द्वारा ऑनलाइन जमा किया गया। इसके बाद विभाग द्वारा कनेक्शन नंबर जारी करने के साथ ही मीटर लगा दिया गया लेकिन आज तक बैंक शाखा में कनेक्शन नहीं जोड़ा गय...