देवरिया, सितम्बर 23 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। मंगलवार को उमस भरी गर्मी से मेडिकल कॉलेज में बीमारों की संख्या बढ़ गयी। ओपीडी मरीजों से खचाखच भरा रहा। मेडिसीन,चर्म रोग और हड्डी रोग विभाग में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। भीड़ अधिक होने से जांच को सेंपल देने को मरीजों के बीच धक्का मुक्की हुई। वहीं दवा लेने को एक से डेढ़ घंटे मरीज लाइन में खड़े रहे। पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी के चलते बीमारों की संख्या बढ़ गयी है। मंगलवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गयी। इससे ओपीडी में रोजाना तीन हजार से अधिक नए और सैकड़ों पुराने मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं। बदले मौसम में इमरजेंसी में भी मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। इससे बेड कम पड़ जा रहे हैं। उमस और नमी के कारण चर्म रोग विभाग में स्किन इन्फेक्शन...