देवरिया, अगस्त 4 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में नमस्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित "नमस्कार यूपी स्टेट क्रिएटर अवार्ड-2026" समारोह में भाटपाररानी क्षेत्र के आठ युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया।

सम्मानित युवा सम्मानित होने वालों में भठवा तिवारी की सलोनी तिवारी को एकेडमिक एक्सीलेंस, हिमांशु तिवारी को वॉलंटियरिंग क्रिएटर, बनकटा मिश्र निवासी डॉ कामेश्वर मिश्र को स्वास्थ्य सेवा, पवन त्रिपाठी को सिनेमैटोग्राफी, हिमांशु मिश्र को मेडिकेयर, पुरैना के सूरज गुप्ता को फेक न्यूज जनजागृति, अहिरौली तिवारी के विकास सिंह कुशवाहा को रक्तदान तथा छपिया निवासी अभिषेक सिंह कुशवाहा को गौसेवा के क्षेत्र में उल्ले...