देवरिया, नवम्बर 7 -- Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। सल्लहपुर गांव में गुरुवार की देर रात अज्ञात उपद्रवियों ने एक दुकान की गुमटी में तोड़फोड़ कर उसे पलट दिया। इस दौरान गुमटी के अंदर सो रही वृद्धा घायल हो गई।गांव निवासी अनवर अंसारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह गुमटी में दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। गुरुवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी गुमटी में तोड़फोड़ कर उसे पलट दिया। उस समय उसकी मां गुमटी के अंदर सो रही थीं। गुमटी गिरने से वह घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष पंकज गुप्त ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...