Deoria News: उठाई मांग:पेंशनर्स को भी मिले आठवें वेतन आयोग का लाभ
देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश की सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक बुधवार को बीएसए कार्यालय स्थित सभागार में जिलाध्यक्ष नथुन राय की अध्यक्षता में हुई।बैठक में शिक्षक पेंशनर संघ ने एक जनवरी 2026 से पूर्व सेवानिवृत्ति होने वाले शिक्षक/कर्मियों को भी आठवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष राय ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद पिछली सरकार में सेवानिवृत्त कर्मचारियों/शिक्षकों को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन देकर सम्मानजनक जीवन जीने का आधार दिया था, इस सुविधा को मौजूदा केंद्र सरकार ने समाप्त कर दिया है। समय-समय पर वेतन आयोग की रिपोर्ट का लाभ पेंशनरों को भी मिलता रहा है लेकिन वर्तमान सरकार ने 31 दिसंबर 25 तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक व कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.