देवरिया, अक्टूबर 13 -- Deoria News: कपरवार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर सोमवार को उग्रसेन सेतु पर पहुंचे। उन्होंने पुल से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को देखा। पुल पर भीड़ से बचने के लिए विसर्जन के लिए 40 जालियां काट कर रास्ता बनाने को कहा। नगर पालिका गौरा-बरहज को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। शाम को पुल पर पहुंचने के बाद निरीक्षण किया और उसके बाद एसडीएम शशिकांत मणि और सीओ रंजना सचान से तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। नदी में अनहोनी को टालने के लिए गोताखोरों के साथ स्टीमर व नाव पर तैराक रहेंगे। यह भी पढ़ें- Deoria News: प्रतिमा विसर्जन के लिए हटाई जाएंगीं 40 जाली इसके अलावा पीएससी भी तैनात रहेगी। डीएम ने कहा कि विसर्जन के लिए 40 जालियां...