देवरिया, अक्टूबर 31 -- Deoria News: कपरवार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कपरवार में राप्ती नदी पर स्थित उग्रसेन सेतु की मरम्मत का कार्य शनिवार को शुरू हो गया। मरम्मत के लिए पुल पर बैरिकेडिंग की गई है। पुल से दोपहिया और चार पहिया सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। दो पहिया वाहन रोके जाने से लोगों की मुश्किलों में और इजाफा हो गया है। गत 27 अक्तूबर को पल के पश्चिमी हिस्से में दो फिट व्यास का होल बन गया। पुल में होल बनने के बाद एनएचआई के आला अफसर पुल पर पहुंचे और तत्काल प्रभाव से बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। शुक्रवार को एनएचआई की निर्माण टीम कपरवार पहुंची। पुल के जर्जर हिस्से के गिट्टी की सफाई करने के बाद शनिवार को मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। एनएचआई के परियोजना निदेशक नुसरत उल्लाह खान ने बताया कि पुल के जर्जर हिस...