Deoria News: इलाज के दौरान मासूम की मौत, अस्पताल पर परिजनों का हंगामा
देवरिया, जुलाई 18 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के साकेत नगर मोहल्ले में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की रात एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। परिजन बिना तहरीर दिए और पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर घर चले गए। मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम छाया रहा।खामपार थाना क्षेत्र के सरिया गांव निवासी रविंद्र यादव ने अपनी भांजी श्रेयांसी यादव (पुत्री स्वर्गीय आमोद यादव) की तबीयत बिगड़ने पर 14 जुलाई को साकेत नगर मोहल्ले में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि गुरुवार की रात 11 बजे इलाज के दौरान श्रेयांसी की मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन बच्ची की मौत होने की जानकारी देने की बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.