देवरिया, सितम्बर 6 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में शनिवार को इलाज कराने आए एक तीमारदार व डाक्टर के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। मारपीट में तीमारदार के सिर पर चोट आ गई। इस दौरान इमरजेंसी में तोड़फोड़ भी हो गई। मारपीट के चलते कुछ देर तक अस्पताल की इमरजेंसी में अफरा-तफरी मची रही। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। दोनों तरफ से इस मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। यह भी पढ़ें- Deoria News: देवरिया मेडिकल कालेज में तीमारदार और डॉक्टर में मारपीट, तोड़फोड़इमरजेंसी में विवाद का कारण सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा चंद्रभान निवासी सचिन गुप्ता (30) की ससुराल सुरौली थाना क्षेत...