Deoria News: इनवर्टर की बैटरी साफ करते समय करंट की चपेट में आने से आचार्य की मौत
देवरिया, सितम्बर 1 -- Deoria News: तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। घर में इनवर्टर की बैटरी की साफ-सफाई करते समय करंट की चपेट में आने से आचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के तवकलपुर गांव निवासी उत्कर्ष तिवारी (24) पुत्र घनश्याम तिवारी गोरखपुर स्थित एक विष्णु मंदिर में आचार्य का कार्य करते थे। परिजनों के अनुसार, वह दो दिन पहले रक्षाबंधन के अवसर पर अपने गांव स्थित घर आए थे। मंगलवार को वह घर में लगे इनवर्टर की बैटरी की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे, जहां इलाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.