Deoria News: इनवर्टर की चपेट में आने से पुजारी के बेटे की मौत
देवरिया, जुलाई 4 -- Deoria News: उमेश शुक्ल भागलपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। घर में अंधेरा दूर करने के लिए लगाया गया इनवर्टर ही एक युवक की जान ले गया, करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।मईल थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी चन्द्रमणि पुत्र दिग्विजय उपाध्याय घर में इनवर्टर का कनेक्शन ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक के पिता गाँव के ही दुर्गा मंदिर में पुजारी हैं। घटना के बाद परिजन आनन फानन में सीएससी अस्पताल लार ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत उसकी पत्नी, बच्चे व परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। लार अस्पताल से शव लेकर परिजन घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.