देवरिया, अगस्त 4 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। इनर व्हील क्लब देवरिया सृजन द्वारा 'सीनियर केयर' परियोजना के अंतर्गत 80 से 95 वर्ष की 4 वरिष्ठ महिलाओं को शॉल, दुपट्टा एवं खाने-पीने का सामान देकर सम्मानित किया गया। क्लब की सदस्याओं ने उनके साथ समय बिताकर आशीर्वाद लिया। अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला सोनी जी ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। क्लब की सदस्य माया सिंह, नीरा सिंह, आभा , मालती, खुशबू , प्रेमा केडिया, अनीता बर्नवाल आदि ने उपस्थित हो कर बुर्जुर्गो के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। यह भी पढ़ें- Hathras News: इनरव्हील क्लब ने फ्रेंडशिप डे पर दिया मित्रता का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...