Deoria News: इनकमिंग फीडर ब्लास्ट, 6 घंटे तक 128गांवों की बत्ती गुल
देवरिया, जुलाई 9 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र तरकुलवा में बुधवार को इनकमिंग फीडर ब्लास्ट होने से 128 गांव की बिजली आपूर्ति 6 घंटे तक ठप रही। इससे नगर पंचायत कस्बा सहित अन्य छोटे-बड़े कस्बों और गांवों की करीब 5 लाख आबादी को उमस भरी गर्मी से बेहाल होना पड़ा। बिजली कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद सायं 6.30 बजे खराबी ठीक कर आपूर्ति बहाल की तब लोगों को मिली।33/11 केवी उपकेंद्र की मेन लाइन की सप्लाई कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हाउस से होती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर और बंजरिया फीडरों के तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़रामपुर, कंचनपुर, गुलहरिया, बंजरिया, महुआपाटन, सोनहुला रामनगर, मुंडेरा बाबू, महुअवा बाजराटर सहित दर्जनों कस्बों और लगभग 128 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। यह भी पढ़ें- Raebareli News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.