Deoria News: आवास की दूसरी किस्त के नाम पर 30 हजार मांगने का आरोप
देवरिया, अगस्त 29 -- Deoria News: तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तरकुलवा नगर पंचायत के सभी वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत कुल 652 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत हुए हैं। शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में प्रत्येक लाभार्थी के खाते में एक एक लाख रुपये भेजे जा चुके हैं। धनराशि मिलते ही लाभार्थियों ने आवास निर्माण शुरू कर दिया है। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा दूसरी किस्त जारी कराने और जियो टैगिंग सत्यापन के नाम पर लाभार्थियों से 25 से 30 हजार रुपये मांगे जाने की शिकायत सामने आई। लाभार्थियों ने इसकी जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा मंटू और ईओ हिमांशु प्रताप सिंह को दी।शिकायत के बाद नगर पंचायत की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार कराया गया तथा पत्र जारी कर लाभार्थियों से किसी को भी एक पैसा नहीं देने की अपील की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.