देवरिया, अगस्त 10 -- Deoria News: देवरिया, निज संवादाता। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल समाज की एक बैठक रविवार को शहर के काली मंदिर प्रांगण में हुआ जिसमें पुरानी कमेटी को कार्यकाल पूर्ण होने पर उसे भंग कर नए जिला अध्यक्ष की घोषणा हुई। संरक्षक मंडल के प्रस्ताव पर आलोक मोदनवाल को समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से समाज का नया जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके जिला अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के लोगों ने बधाई दी तथा माला पहना कर स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर जिले भर से समाज के सैकड़ो लोग बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में जल्द ही नई जिला कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल समाज की बैठक शहर के हनुमान मंदिर स्थित काली मंदिर में हुआ। बैठक में पुरानी कार्यकारणी के कार्यकाल को पूर्ण होने पर कमेटी को उसे भंग कर ...