Deoria News: आयुष अपहरणकांड: फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाले दो गिरफ्तार
देवरिया, अक्टूबर 3 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बलटिकरा चौराहे के समीप सोमवार को दिनदहाड़े हुए आयुष सिंह अपहरणकांड में पुलिस ने दो युवकों को लीलापुर तिराहे के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। युवकों पर दूसरे के नाम पर फर्जी सिम उपलब्ध कराने और अपहरण में सहयोग करने का आरोप है। दोनों आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए फर्जी सिम के जरिए आयुष के दोस्त के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर फिरौती की मांग की गई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस गिरोह के सरगना समेत फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा。
अपहरण का विवरण रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल निवासी आयुष सिंह (25) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.