Deoria News: आभूषण चोरी के आरोप में मां-बेटी को पीटा, 10 पर केस
देवरिया, अगस्त 3 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरनई के मल्लटोला में कुछ लोगों ने एक महिला पर आभूषण चोरी करने का आरोप लगा महिला व उसकी बेटी की पिटाई कर दी। महिला व बेटी का उपचार कराया गया। इस मामले में पुलिस ने 10 के विरुद्ध केस दर्ज किया है। हालांकि देर शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।गांव की इंद्रावती देवी का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग पिछले दो दिनों से उन पर आभूषण चोरी का आरोप लगाकर बदनाम कर रहे थे। इसकी जानकारी उन्होंने गांव के प्रशासक को भी दी। शुक्रवार की शाम वह अपनी पुत्री के साथ खेत की तरफ गई थीं। इस बीच वहां भी वह लोग पहुंच गए और आरोप लगाकर कहासुनी करने लगे। विवाद बढ़ने पर सभी आरोपियों ने उनका बाल पकड़ कर पिटाई की। बचाव करने बेटी आई तो आरोपियों ने उसे भी नहीं छोड़ा। इस मामले में पुलिस ने मीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.