देवरिया, सितम्बर 27 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले में तेज हवा व बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। 132 की मेन लाईन में ब्रेक डाउन होने से शहर के नाथनगर, भटवलिया व रामलीला मैदान व पुरवां विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर विद्युत पोल गिरने, पोल पर पेड़ व डालियों के गिरने से तरकुलवा, बघौच घाट विद्युत, कविलसवां, रुद्रपुर, देसही देवरिया, सलेमपुर, बरियारपुर, उसरा बाजार, मझौली राज, भाटपाररानी सहित अन्य विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति प्रभावित रही। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने उपकेंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह से विद्युत आपूर्ति सुचारू रुप से बहाल करने का निर्देश दिया। बिजली नहीं होने से घर...