Deoria News: आपसी समझौते के बाद महिला का किया गया अंतिम संस्कार
देवरिया, अगस्त 9 -- Deoria News: भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मईल थाना क्षेत्र के लार रोड स्थित एक अस्पताल में आपरेशन के बाद महिला की हुई मौत के बाद आपसी सुलह समझौते के तहत शनिवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव का देर रात परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। मईल थाने में आधी रात तक चली पंचायत में सुलह-समझौता होने के बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। लार थाना क्षेत्र बरडीहा परशुराम के चौरियां निवासी अशोक की पत्नी अनीता देवी को बच्चेदानी की समस्या के चलते 4 अगस्त को लार रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका ऑपरेशन किया गया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद उनकी हालत सामान्य थी, लेकिन गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.