Deoria News: आधी रात को डीएम पहुंचे पीएचसी, प्रभारी चिकित्साधिकारी मिले गायब
देवरिया, जुलाई 19 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार की आधी रात को पीएचसी भलुअनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी गायब मिले। डीएम के आधी रात को पहुंचने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची रही।
निरीक्षण की प्रक्रिया रात को जिलाधिकारी लगभग 12 बजे अचानक पीएचसी पहुंच गए। अचानक जिलाधिकारी के पहुंचते ही खलबली मच गई। जिलाधिकारी ने प्रसव केंद्र का निरीक्षण कर प्रसव पंजिका का अवलोकन किया तथा प्रत्येक प्रसव प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से कराया जाए। निरीक्षण के समय एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची थी, जिसके संबंध में उन्होंने ड्यूटी पर तैनात एएनएम एवं स्टाफ नर्स को सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.