Deoria News: आठ साल बाद भी अधूरा परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प
देवरिया, सितम्बर 4 -- Deoria News: लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत लार में करोड़ों रुपये का बजट होने के बावजूद नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प के कई कार्य अधूरे हैं। मिशन कायाकल्प के आठ वर्ष बीतने के बाद भी 11 विद्यालयों में कई जरूरी सुविधाएं पूरी नहीं हो सकी हैं। विद्यालयों में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 19 पैरामीटर निर्धारित हैं। लेकिन कई स्कूल अब भी इनसे वंचित हैं। बीआरसी परिसर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में टाइलीकरण पूरा नहीं हुआ है। यूरिनल और मल्टी हैंडवॉश जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं।प्राथमिक विद्यालय चौक में भी कई काम बाकी हैं।बाउंड्रीवाल, कमरों व छत की मरम्मत, टाइलीकरण, किचन व कार्यालय निर्माण, मुख्य गेट, इंटरलॉकिंग और किचन गार्डेन के कार्य नहीं हुए हैं। नगर क्षेत्र के लगभग सभी 11 विद्यालयों में कमोबेश यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.