Deoria News: आगरा में अयान ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक, तीसरी बार बने चैंपियन
देवरिया, नवम्बर 30 -- Deoria News: खुखुन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी अयान बिन लियाकत ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आगरा में आयोजित तीसरी सिख ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली। 28 व 29 नवंबर को संजय पैलेस में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अयान ने मेजबान आगरा के खिलाड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने सिख नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।अयान की यह लगातार तीसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले सितंबर में गोरखपुर में आयोजित 70 वीं स्कूली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सम्मानित भी किया था। इसके बाद 22 नवंबर को बिजनौर में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.