देवरिया, जुलाई 2 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र के सामने बुधवार दोपहर 33 हजार केवी लाइन पर आकाशीय बिजली गिरने सलेमपुर व मझौलीराज फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच करीब छह घंटे तक बिजली गुल रहने से दोनों उपनगरों समेत आसपास के क्षेत्रों के लगभग 30 हजार उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे अचानक उपकेन्द्र के समीप 33 हजार की तार पर आकाशीय बिजली व एक पेड़ की डाली सट जाने व फाल्ट आने के बाद दोनों फीडरों की आपूर्ति छह घंटे तक पूरी तरह बंद हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के एसडीओ आलोक कुमार, जेई उमेश चंद कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त जंपर बदलने तथा लाइन से पेड़ की डाल हटाने का कार्य शुरू किया। यह भी पढ़ें- चार सौ गांव में बि...