देवरिया, अक्टूबर 25 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के लगातार सख्ती के बाद भी आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज प्रकाश राठौर ने दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।आईजीआरएस को लेकर एडीएम प्रशासन ने वर्चुअल बैठक की। बैठक में भाटपाररानी के सब रजिस्टार गायब रहे। उनके द्वारा शिकायतों के निस्तारण की स्थिति के संबंध में अपेक्षित प्रगति भी नहीं दर्शाई गई। इस पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह वर्चुअल बैठक में सलेमपुर के अधिशासी अभियंता भी अनुपस्थित रहे और शिकायतों को निस्तारण को लेकर भी जवाब नहीं दिया गया। उन्हें भी क...